Tarot Card Rashifal (18th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Feb, 2024 06:57 AM

tarot card rashifal

मेष- आज रुका हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है। युवाओं को उनके मन के अनुकूल नौकरी मिलेगी। व्यापार के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज रुका हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है। युवाओं को उनके मन के अनुकूल नौकरी मिलेगी। व्यापार के लिए समय ठीक रहेगा। घर का माहौल काफी खुशहाली भरा बीतेगा। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत परेशान करेगी।

वृष- आज आपका बिगड़ा हुआ काम बनता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा की सैलरी बढ़ने के चांस हैं। मौसम से अपना बचाव रखें। छात्र पूरी शिद्दत के साथ अपनी परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहेंगे। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।

मिथुन- आज आपकी आर्थिक तंगी दूर होती हुई दिखाई देगी। संतान की सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होती हुई दिखाई देगी। आपके किसी मित्र से फायदा होने की सम्भावना है। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क- आज बिजनेस में फायदेमंद सौदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सेहत के बात करें तो उसको लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। मनचाहे व्यक्ति की तरफ से शादी का प्रस्ताव आएगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

सिंह- आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। ऑफिस में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार में हंसी-ख़ुशी वाला माहौल बना रहेगा। सेहत अगर खराब थी तो वो भी सही हो जाएगी।

कन्या- आज कन्या राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका कोई मनचाहा काम पूरा होने की सम्भावना है।

तुला- आज अपने क्रोध के कारण व्यापार में कोई नुकसान करवा सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। छात्र स्कूल वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाएंगे। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के जातक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अकेले में समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। बदलते मौसम की चपेट में आ सकते हैं।

धनु- आज ऑफिस में नए काम को करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। छात्र का ध्यान पढ़ाई के रास्ते से भटक सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर- आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी का बोझ सकता है। घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनवाएंगे। कार्यक्षेत्र में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

कुम्भ- आज ऑफिस में अधिकारी के साथ किसी बात को विवाद हो सकता है। जो लोग सरकारी काम रहे हैं उन्हें अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई वाहन या भूमि खरीदने की योजना बनाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का सुख प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ माहौल कुछ गरम रहेगा।

मीन- आज आय में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर चल रही चिंता भी दूर हो जाएगी। किसी भी अनजान जगह निवेश करने से बचें। घर की महिलाएं काम में व्यस्त रहेंगी। वाणी पर मीठापन बनाए रखें। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!