Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Sep, 2025 06:32 AM

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। साथी की तरफ से कोई तोहफा मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस में की गर्माहट बनी रहेगी। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी खास को अपना दिल दे बैठेंगे। गैस की समस्या बनी रहेगी।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग उपयोगी रहेंगे।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पिता के साथ किसी बात को लेकर हस होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। इस राशि के युवा परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा।
धनु- आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए फायदेमंद होंगे। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यात्राओं से लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला पक्ष में रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। धन लाभ की संभावना है। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर सहकर्मियों से बहस हो सकती है। घर के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।