Tarot Card Rashifal (23rd March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी फुर्ती विरोधियों को पस्त कर देगी। आर्थिक रूप से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी फुर्ती विरोधियों को पस्त कर देगी। आर्थिक रूप से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने अटके हुए काम आज गति पकड़ेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। 

वृष - वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन- आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। नए विचारों से आप अपने बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिर दर्द से परेशान रहेंगे। 

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक तनाव के कारण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि, दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि-भवन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। 

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। सरकारी काम जो लंबे समय से रुके थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे। 

कन्या- आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यभार अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। 
 
तुला- तुला राशि वालों के लिए आज रोमांस और खुशियों का दिन है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। 

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत का है। मेहनत का फल आपको देर से लेकिन पक्का मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई चर्चा हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और ज्ञान के लिए श्रेष्ठ है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। 

मकर- आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। घर के बुजुर्गों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। करियर में स्थिरता रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है, जिससे रिश्तों में नई ताजगी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। घर के किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है। 

मीन- आज आपकी किस्मत की लॉटरी लग सकती है। पुराने निवेश से उम्मीद से अधिक लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!