Tarot Card Rashifal (26th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 26 May, 2026 10:18 AM

tarot card rashifal

मेष- आज एक से अधिक जगह से आमदनी होगी। बिजनेस फलेगा-फूलेगा। इस दौरान बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं

मेष- आज एक से अधिक जगह से आमदनी होगी। बिजनेस फलेगा-फूलेगा। इस दौरान बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। लव लाइफ भी बेहतरीन होगी। अपने रिश्ते को एक कदम आगे भी ले जा सकते हैं।

वृष- धन खर्च भी बढे़गा। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें तो बेहतर रहेगा। अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेन-देन किया तो वह पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते हैं।

कर्क- कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि अपने आस-पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनपे तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

सिंह- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कन्या- किसी परीक्षा की तैयारी की है तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई जमीन- जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है, जिसमें रिश्वत भी देनी पड़ेगी।

तुला- किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा, जिसके कारण अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज समाप्त होगी।

वृश्चिक-  किसी से वाद-विवाद करने से बचें। इस दौरान शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से बचें, हानि की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु- आज शत्रु प्रबल रहेंगे लेकिन उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आप कुछ अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते।

मकर- नौकरी करने वालों के लिए भी अच्छा समय है, काम के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ये समय बात आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है।

कुंभ- अपने विरोधियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी लेकिन फिर भी उनसे सावधान रहना होगा। सत्ता व शासन का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मीन-  शादी-विवाह से जुड़ी बातें टल सकती हैं। विद्यार्थियों को नंबर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता भी आपको हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!