Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2026 01:10 AM

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है।
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ने से परेशान रहेंगे।
वृष- आज का दिन खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलने की संभावना है। सेहत के लिहाज से थोड़ा सावधान रहें।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शानदार रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह- आज का दिन आपके लिए धन के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए शाम को मंदिर जाएंगे। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे।
तुला- आज दिन-रात उत्तम रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के युवाओं को आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
वृश्चिक- आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से मकान या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
मकर- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। जॉब संबंधी परेशानी खत्म होने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।