Tarot Card Rashifal (10th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस संबंधित निवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

मेष राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस संबंधित निवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि वालों किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। घर के कुछ खर्चों पर कंट्रोल रखें, तो बेहतर होगा। जीवनसाथी की कही कुछ बाते आपको सुकून प्रदान करेगी। 

मिथुन राशि वालों व्यापार में लाभ के संकेत हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।   मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह के योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद महसूस करेंगे।

कर्क राशि वालों आज आर्थिक लेन-देन के कामों में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद करने से बचें। आपके घर पर कोई शादी का प्रस्ताव आ सकता है। छात्र पढ़ाई के साथ साथ अपने खेलने कूदने पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

सिंह राशि वालों आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव से रिश्तों में तनाव बना रहेगा। बच्चों के करियर की चिंता रहेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। गर्म चीजों का सेवन न करें।

कन्या राशि वालों नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है। काम के प्रति अपना  डेडिकेशन  बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेमिका से कोई खास तोहफा मिलने की भी संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवारजनों के साथ सुखद समय बीतेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम संबंधों की बात करें, पार्टनर से अपनी मन की बातें शेयर करेंगे। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आपके दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। काफी समय से रुका हुआ काम आज संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग रोजगार को लेकर चिंतित नजर आएंगे। परिवार के साथ व्यतीत किया हर पल आपको आनंद देगा। स्वास्थ्य भी आपका उत्तम रहेगा।

मकर राशि वालों आज घर की सुख सुविधा संबंधी चीजों पर खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सोच समझकर धन का निवेश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

कुंभ राशि वालों कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जितना हो सके अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। वर्किंग महिलाएं घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

मीन राशि वालों आय के स्त्रोत बढ़ने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। युवा वर्ग भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मनमुटाव रह सकता है। इस राशि के बुजुर्गों को कंधे का दर्द सता सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!