Tarot Card Rashifal (11th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 04:30 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्टॉक मार्केट से जुड़े जातकों को धन लाभ होगा। पारिवारिक समस्याएं सुलझती हुई नजर आएंगी।

मेष राशि वालों करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्टॉक मार्केट से जुड़े जातकों को धन लाभ होगा। पारिवारिक समस्याएं सुलझती हुई नजर आएंगी। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने न दें। आज शिव मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा करें, सभी काम पूरे होते जाएंगे।

वृष राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के युवा वर्ग प्रेम संबंधों में आकर करियर में लापरवाही बरतेंगे। साझेदारी में काम करने जा रहे हैं तो अभी उसे स्थगित रखें। जीवनसाथी के साथ घरेलू मामलों लेकर मनमुटाव रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जातकों को जॉब से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। शाम को लक्ष्मी मंदिर जाकर लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको लाभ होगा। 

कर्क राशि वालों आज किसी तरह का व्यवसाय संबंधी उधार न करें, तो ही बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात के बाद मन प्रसन्न रहेगा। लव रिलेशनशिप की बात करें किसी भी नकारात्मक बात को अपने संबंध पर हावी न होने दें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों आज आपको कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। नौकरीपेशा लोगें के तरक्की होने के योग है। अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालें, अन्यथा रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि वालों कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। कई दिनों से रुके हुए काम पूर्ण होंगे। युवा वर्ग नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। परिवार में छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। सेहत की बात करें तो बाहरी खान-पान से परहेज करें।

तुला राशि वालों  कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।ईमानदारी से किए गए काम का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। लव लाइफ की कोई पुरानी समस्या आज हल होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जो भी काम करेंगे उसमे सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस कर रहे जातकों की तरक्की होगी। दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों से गंभीर बातचीत होगी। माता द्वारा आपको कोई उपहार मिल सकता है।

धनु राशि वालों आज जो भी काम करें संभलकर और सावधानी से करें।काम को लेकर आपकी महत्वाकांक्षाएं काफी ज्यादा रहेंगी उन पर कंट्रोल करें। किसी खास काम के लिए बनाई गई प्लानिंग को गुप्त ही रखें तो अच्छा है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। संतान के साथ समय बिताएंगे।
 
मकर राशि वालों आज आपको पार्टनर से सहयोग मिलेगा और उस सहयोग से आपको सफलता भी मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आय के साधन में अवरोध दूर होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के घर पार्टी पर जा सकते हैं। ॐ नमः शिवाय मंत्र के साथ शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

कुंभ राशि वालों आज आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। पैसों के लेनदेन में भी आज व्यस्त रहेंगे। व्यावसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंटस का मन अध्ययन पर लगा रहेगा। शाम को मित्रों के साथ पार्टी का कार्यक्रम बना सकते हैं। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी।

मीन  राशि वालों आज पैसा और प्रमोशन दिन भर आपके दिमाग पर हावी रहेंगे। शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी की बातें आप पर गहरा प्रभाव डालेगी। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!