Tarot Card Rashifal (16th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 11:08 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में

मेष- आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा लगेगा।

वृष- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी सरकारी काम को हल करने के लिए किसी परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।

मिथुन- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लवमेट अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे।

कर्क- आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। संतान से किए वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कारोबार में रोजमर्रा से अधिक लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान के करियर को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। लवमेट के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कन्या- आज का दिन शुभ रहने वाला है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से बचना चाहिए। इस राशि के सिंगल लोग अपने क्रश को अपने दिल की बात बताएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।

तुला- आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। किसी पुराने दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। माता के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाएंगे। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। दोस्तों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सैलरी न आने की वजह से कई काम अधूरे रह सकते हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना भी बना सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। तली-भुनी चीजों का सेवन करें।

मकर- आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। लवमेट के साथ सुकून के पल व्यतीत करेंगे। काम के सिलसिले में  हाई-प्रोफाइल लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ- व्यापार कर रहे लोगों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि के लवमेट शाम को शॉपिंग के लिए जाएंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। सेहत ठीक रहेगी।  

मीन- मीन राशि के जातकों के लोग नए व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को बहुत शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। युवा अपने घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। गैस की समस्या रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!