Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 Jul, 2026 10:56 AM

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन शानदार रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन शानदार रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए बड़े और अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है।
वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाल है। परिवार के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के युवा किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं। पिता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर विचार कर सकते हैं। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए युवा माता की मदद करेंगे। घर में विदेशी मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मलाकात हो सकती है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव बरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए शाम को मंदिर जाएंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ