Tarot Card Rashifal (22nd July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 07:03 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन काफी खुशनुमा बना रहेगा। दोपहर बाद धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। बात करें सेहत की तो कोई

मेष- आज का दिन काफी खुशनुमा बना रहेगा। दोपहर बाद धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। बात करें सेहत की तो कोई खास दिक्कत नहीं आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है। 

वृष- आज सारा दिन काम में  काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय बहुत ही सोच-समझ कर लें। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। व्यापार में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग अपने हर कार्य को बहुत ही समझदारी से करेंगे। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

सिंह- आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या- आज का दिन  कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से लेन-देन करते समय एक बार सोच-विचार कर लें। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी।

तुला- आज का दिन  तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।

धनु- इस राशि के जातक आज अपने जीवन से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव चलता रहेगा। काम के बोझ की वजह से सिर दर्द की समस्या तंग कर सकती है। 

मकर- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने  के लिये किसी दोस्त की मदद मिलेगी। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।

मीन- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शाम के समय आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। नौकरी-कारोबार में आपको मनचाही सफलता  मिलने की संभावना है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!