ट्रक ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बहनों और मामा की गई जा/न

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 12:32 PM

a truck hit a motorcycle from behind in assam

असम के विश्वनाथ जिले में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो नाबालिग बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तेजपुरः असम के विश्वनाथ जिले में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो नाबालिग बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात गोहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर पुरुपबारी साप्ताहिक बाजार के प्रवेश द्वार के पास हुई। उन्होंने बताया कि गोहपुर से विश्वनाथ चरियाली की ओर जा रहे 12 पहियों वाले ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लड़कियों और उनके मामा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों की पहचान मिसामारी निवासी किरण गुप्ता की बेटियों हृतिका गुप्ता और कृतिका गुप्ता के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उनके मामा चंदन शाह की भी दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!