Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Jul, 2026 04:30 AM

मेष राशि वालों कानूनी मामलों में अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में काफी व्यस्त रहेगी।
मेष राशि वालों कानूनी मामलों में अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में काफी व्यस्त रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन शुभ रहेगा। विदेश से नए जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। युवा वर्ग को करियर में बड़े अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। जॉब में बदलाव करने का विचार बनाएंगे। बच्चों को बुरी संगति से दूर रखें। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। सेहत की बात करें तो पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि वालों नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को यश प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट में दर्द रहेगा।
सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ अपने संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी कार्यों में सभी विघ्न दूर होंगे। पारिवारिक समस्याओं का हल होगा। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में लग सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शाम को कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। मसालेदार चीजों से परहेज करें।
तुला राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर बाधाएं आ सकती हैं। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंध को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक राशि वालों व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। शाम तक आपको सिर दर्द भी महसूस हो सकता है।
धनु राशि वालों आज आपकी मानसिक परेशानियां कम होंगी। आपके विरोधी भी परास्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड में उतारचढ़ाव रहेगा। धर्मकार्य में श्रद्धा बढ़ेगी। आपकी मां की सेहत खराब हो सकती हैं ध्यान रखें।
मकर राशि वालों प्रॉपर्टी से संबंधित चल रहे विवाद सुलझेंगे। आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। सावधान रहें। पार्टनर के स्वभाव में अचानक से सकारात्मक बड़ा बदलाव नजर आएगा। शुगर से संबंधित जातक अपने खान पान का पूरा ध्यान रखें।
कुंभ राशि वालों आज आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पति-पत्नी का आपसी संबंध मजबूत होगा। सेहत उत्तम रहेगी।
मीन राशि वालों भावनात्मक रूप से स्वभाव में बड़े उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते समय सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें। बच्चों के लिए मस्ती भरा दिन रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ