Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Jul, 2026 04:30 AM

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
वृष राशि
आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए शानदान रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हें, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर के कामों में युवा माता की सहायता करेंगे। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के युवा किसी अजनबी से अपने मन की बात को शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के युवा माता-पिता के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर ट्रांसफर होन सकती है। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन बढ़िया रहेगा। सिंगल लोगों के लिए बड़े और अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। घर में रेनोवेट का काम शुरू करवा सकते हैं। ऑफिस में आपका कोई सहकर्मी आपकी तरक्की से बहुत जलन महसूस करेगा। शाम को परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा किसी गलत संगति में पड़ सकते हैं। बिजनेस में मनचाहा इजाफा होने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। लंबे समय से गुम हुई कोई चीज मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा दे चुके लोगों को अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि युवा अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। मौसम चेंज होने के कारण तबीयत खराब हो सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ