Tarot Card Rashifal (9th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 09 Jun, 2021 09:29 AM

tarot card rashifal 9th june 2021

मेष: मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतिक होगा। लेकिन आप की भावनाओं का कुछ लोग मजाक बनाते हैं। जो तनाव का कारण बन सकता है। उचित होगा ऐसे में लोगों की परवाह न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतिक होगा। लेकिन आप की भावनाओं का कुछ लोग मजाक बनाते हैं। जो तनाव का कारण बन सकता है। उचित होगा ऐसे में लोगों की परवाह न करें। आध्यात्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है। 
उपाय: बड़े भाई को मीठा खिलाएं।

वृषभ: उन्नति का अवसर है। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। 
उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं।

मिथुन: भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होने के साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होगा। स्वास्थ में सुधार होगा। 
उपाय: भेड़ को चारा डालें।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। नौकरी में भी लाभ होगा। 
उपाय: मछलियों को दाना डालें।

सिंह: आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी के प्रलोभन में पैसे नुकसान हो सकते हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। 
उपाय: बैल की सेवा करें।

कन्या: व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मौज मस्ती में समय बीतेगा।माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा। अस्पतालों के चक्कर लगेंगे। मित्रो का साथ मिलेगा। 
उपाय: तोते को अमरूद खिलाएं।

तुला: दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
उपाय: लडू अपने इष्ट को चढ़ाएं।

वृश्चिक: क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं,सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे धीरे उनको पूरा करें। 
उपाय: दूध एक पात्र मन्दिर चढ़ा दें।

धनु: प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर आज मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।राजनैतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। संतान से विवाद संभव। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेगे। 
उपाय: गऊ सेवा करें।

मकर: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ना है तो आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आज न्याय पक्ष मजबूत होगा।
उपाय: दिन की शुरुआत पिता जी पांव हाथ लगाएं।

कुंभ: योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी। उ
पाय: नमक दान करें।

मीन: पुरानी बातों भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: नींबू दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!