आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2023 08:14 AM

today s birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इसके कारण लोग इन्हें बहुत बात झगड़ालू और लड़ाकू समझ लेते हैं परंतु इनका गुस्सा ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। इनका शारीरिक गठन काफी मजबूत होता है। ये लोग देखने में बली और इनका स्वभाव रोबदार होता है। ये लोग बहुत ही साहसी एवं ऊर्जावान होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर साहसिक कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग हर कार्य को बड़ी स्फूर्ति से करते हैं। आलस इनके आसपास भी देखने को नहीं मिलता। इनके शरीर में हमेशा एक गति देखने को मिलती है। मूलांक 9 वाले जातक अगर शांत बैठे हो तो भी इनके शरीर में एक हलचल बनी रहती है। मूलांक 9 वाले जातक काफी गतिमान रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी चुलबुला और शरारती होता है। मूलांक 9 वाले जातक अपना बचपना कभी नहीं खोते। इन लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये लोग हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं। ज्यादा देर तक किसी बात को लेकर गंभीर नहीं रह सकते। इन लोगों के दोस्त अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी दोस्ती करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की हर विषय को सीखने में रुचि होती है। इन लोगों को पुलिस, सेना कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूपों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Today's Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल बहुत से परिवर्तन संभव हैं। मन मस्तिष्क और बल बुद्धि के तालमेल से ही कोई निर्णय लेने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में बेकार के प्रलोभनों से दूर रहे। कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सितंबर के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नवंबर के महीने का समय यात्राओं में बीतेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में जमीन जायदाद के मामलों में फंस सकते हैं।

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है। निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे। फरवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें, पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। मार्च के महीने में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। स्वभाव में निराशा जन्म ले सकती है। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। मई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। जून के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। छोटे-बहन भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। सूर्य भगवान को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli
 

India

Ireland

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!