आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 24 May, 2024 07:32 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय और हंसमुख स्वभाव के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को लेकर जल्दी से बहुत ज्यादा समय के लिए गंभीर नहीं होते। इनके चेहरे पर हर समय एक मुस्कान होती है। मूलांक 6 वाले जातक सौंदर्य प्रिय होते हैं। इन्हें हर सुंदर चीज अपनी तरफ आकर्षित करती है। ये लोग स्वयं भी सुंदर और आकर्षक होते हैं। लोग सहज रूप से ही इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं तथा इन से बातें करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं भी हर पल को मौज- मस्ती में बिताना चाहते हैं। शायद इसी वजह से इन लोगों की उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। इनके चेहरे और इनके अंदाज को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये लोग हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहन कर बन-ठन कर रहना पसंद करते हैं। इन्हें महंगी और ब्रांडेड कपड़े पहनना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों को खरीदारी का शौक होता है। ये लोग अपने आसपास और अपने घर पर भी साफ-सफाई और सुंदरता के साथ रहना पसंद करते हैं। ये लोग खर्च अधिक करते हैं, अक्सर इनके खर्चे इनकी आय से अधिक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल वैवाहिक जीवन के सुखों में थोड़ी कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद होने की संभावनाएं बनती हैं। अपने स्वभाव में विनम्रता रखें और किसी भी प्रतिक्रिया को सोच-समझकर करने की कोशिश करें। इस वर्ष व्यावसायिक स्तर पर आपका जीवन ज्यादा सक्रिय रहेगा। मई के महीने में निजी जरूरत पर धन खर्च होगा। जून के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। जुलाई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। अगस्त के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सितंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। अक्टूबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। कुछ निजी इच्छाओं को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में मॉडर्न आर्ट से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय भी थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा, परंतु अंतिम परिणाम सकारात्मक प्राप्त होने की संभावनाएं ज्यादा बनती हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गुड़ का दान मंदिर में करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!