सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में किसकी सरकार? आज आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

Edited By Updated: 02 Jun, 2024 08:24 AM

results for sikkim and arunachal pradesh assembly elections will be declared

सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में मतदान की गिनती रविवार सुबह यानी आज 6 बजे होगी। अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार को होगा, जब परिणाम सामने आएंगे तो वहीं, हिमालयी राज्य...

नेशनल डेस्कः सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में मतदान की गिनती रविवार सुबह यानी आज 6 बजे होगी। अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार को होगा, जब परिणाम सामने आएंगे तो वहीं, हिमालयी राज्य सिक्किम में 32 विधानसभा क्षेत्रों पर रविवार को होने वाली मतगणना में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद है तो वहीं विपक्षी एसडीएफ उसे सत्ता से बेदखल करने पर नजरें टिकाए हुए है।

रविवार को सुबह छह बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह जिलों में छह स्थानों पर मतगणना होगी। अरुणाचल प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे। विधानसभा चुनाव में 82.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि राज्य की दो लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव में 77.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

सिक्किम में पहले चरण में 19 अप्रैल को 32 विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। एकमात्र लोकसभा सीट पर पड़े मतों की गणना देश के बाकी हिस्सों के साथ 4 जून को की जाएगी। 

मैदान में 146 उम्मीदवारों में से सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और पूर्व भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भूटिया प्रमुख उम्मीदवार हैं। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!