आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 17 May, 2024 01:17 PM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है। परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए उत्तम परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपके कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मई के महीने का समय हालांकि आलस्य के कारण निरस्ता में बीतेगा परंतु प्रॉपर्टी संबंधी लाभ होने की संभावनाएं बनती है। जून के महीने में समय थोड़ा मंदा रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने उतावलेपन पर काबू रखें। जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो भी समय आपके लिए अच्छा है। अगस्त के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। समय आपके अनुकूल है, लाभ उठाने की कोशिश करें। नवंबर के महीने का समय कामकाज के नजरिए से परिवर्तनशील रहेगा। दिसंबर के महीने में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। निजी जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में सोशल मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने के समय वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। बृहस्पतिवार के व्रत करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। योग और व्यायाम करते रहें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!