आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 16 May, 2024 07:24 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं परंतु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों का समर्थन नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक कुछ गंभीर और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन की बातों का पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं असंभव होता है। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इनके मन में एक साथ सैकड़ों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात के तथ्य को जानकर उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अक्सर नौकरी तथा अपने कार्यकाल में छोटी मोटी यात्रा और स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने की कोशिश करेंगे। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना भी बनती है। इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होगा। मई के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जून के महीने का समय किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेगा। जुलाई के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में भी समय आपके अनुकूल है। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिल सकती है। दिसंबर के महीने में व्यापारिक परिवर्तन संभव हैं। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। फरवरी के महीने में आधुनिक तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। अहंकार की भावना से दूर रहें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। गुड़ का सेवन करें। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!