आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jun, 2020 07:14 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। इनमें शारीरिक बल व साहस होता है परन्तु मन से कोमल व दूसरों के प्रति दया की भावना रखते हैं। जिन जातकों का आज जन्मदिन है उनके लिए यह वर्ष नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है, सलाह लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
जून का महीना शुभ रहेगा। कारोबार व व्यवसाय में तरक्की होगी। किसी लम्बी यात्रा के योग बन रहे हैं परन्तु वर्तमान स्थितियों के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जुलाई के महीने में प्रेम सम्बन्धों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जीवनसाथी के साथ किसी विवाद की संभावना है। मन अशांत रहेगा। क्रोध पर काबू पाकर व वाणी में मधुरता से परिस्थिति को संभाला जा सकता है। सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर के महीने व्यवसाय की दृष्टि से अच्छे हैं परन्तु सेहत का ख्याल रखें। कोई गुप्त रोग या मूत्र विकार उत्पन्न होने की आशंका है। दिसम्बर का महीना संघर्षपूर्ण रहेगा। अहंकार को बुद्धि में स्थान न दें।

वर्ष 2021 का शुरुआती समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मार्च के महीने में मन विचलित या भ्रमित हो सकता है। किसी लड़ाई-झगड़े की सम्भावना बनती है। बातों को नजरअंदाज करके बेकार की बहस से बचा जा सकता है। इस वर्ष के अंत में अप्रैल व मई के महीने में विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केसर का तिलक लगाएं।

भगवान श्री विष्णु के विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

परनिंदा से बचें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

नीले व काले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!