आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 10 Nov, 2020 08:07 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। ये किसी भी

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। ये किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। ये लोग संघर्ष करने से नहीं घबराते और न ही कभी हार मानते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करते हैं व उन्हें प्राप्त कर जीवन में मान-सम्मान व ख्याति प्राप्त करते हैं। इन लोगों के विचार काफी स्वतंत्र होते हैं। ये हमेशा अपना काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। इनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। ये अपने जीवन में सरकार व सरकारी कामों से भी लाभ प्राप्त करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस साल आपके स्वभाव में धार्मिक आस्था का विकास होगा। आप किसी धर्म स्थान की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। नवम्बर के महीने में किसी समाज कल्याण की क्रिया से जुड़ सकते हैं। बच्चों को लेकर मन कुछ परेशान हो सकता है। दिसम्बर के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं। मन की स्थिति पहले से ज्यादा व्याकुल हो सकती है।

वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी के माह में यात्रा के योग बनते हैं। धन उपार्जन के नए रास्ते बनने के योग बनते हैं परंतु समय की गति थोड़ी धीमी प्रतीत होगी। फरवरी के महीने में किसी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मार्च के माह में किसी सफलता के कारण आप में अहं की भावना को जन्म न लेने दें। पिता के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में आपको काम में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव पहले से कम होगा। मई के माह का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ है। आप गुप्त विद्याओं की ओर भी रुचिकर हो सकते हैं। जून के महीने का समय सावधानी से बिताएं। बच्चों की किसी नासमझ के कारण कोई लांछन झेलना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के समय में आप मौज-मस्ती में ज्यादा समय बिताएंगे, जिसके चलते आपके काम पर असर पड़ सकता है। सितम्बर के महीने में माता की ओर से मन परेशान हो सकता है। अक्टूबर के महीने में आपके स्वभाव में गम्भीरता बढ़ सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।

मंदिर में केले दान करें।

यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

लोहे व चमड़े का सामान न खरीदें।

जौ को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!