आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 05 May, 2021 08:38 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत परिवर्तनशील होते हैं। इन्हें हमेशा नई-नई

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत परिवर्तनशील होते हैं। इन्हें हमेशा नई-नई चीजें करना और सीखना अच्छा लगता है। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों में वाकपटुता का अद्भुत गुण होता है। ये लोग दूसरों के साथ बात करके उन्हें बहुत जल्दी अपना बना लेते हैं। ये लोग जहां भी होते हैं काफी हंसी-मजाक का माहौल बना लेते हैं। अपनी बात को दूसरों के सामने इस तरीके से रखते हैं ताकि लोग इनके साथ सहमत हो जाएं। मूलांक 5 वालों में अच्छे कम्युनिकेशन स्किल होने के कारण इन्हें मार्केटिंग, सेल्स मैन, संचार माध्यम का क्षेत्र जैसी जगहों पर सफल काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं। इन लोगों में रचना और कला के प्रति गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और शिक्षा प्राप्ति के बाद नौकरी की बजाय स्वयं का व्यापार और व्यवसाय करने में इनकी ज्यादा रुचि होती है।

PunjabKesari birthday.

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। किसी बड़े परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। मानसिक परेशानियां घेरे रहेंगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। जून के महीने में कारोबार एवं नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। किसी प्रलोभन में आकर गलत निर्णय न लें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। सितम्बर के महीने में घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप घर में साज-सज्जा से संबंधित कोई कार्य करवा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। सरकारी काम बनेंगे। हालांकि नवंबर के महीने में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। पिता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। बेहतर होगा कि अपने अधूरे काम पूरे करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति के कारण स्वभाव में रूखापन आ सकता है। मार्च के महीने में किसी मंगल कार्य के आयोजन में विशेष सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत घर के बड़ों की सलाह से की जा सकती है।

PunjabKesari birthday.

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

वस्त्रों का दान न करें।

गाय का घी मंदिर में दान दें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

तुलसी के पौधे को जल दें।

परनिंदा से परहेज करें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari birthday.

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!