आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jul, 2021 10:44 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक देखने में बहुत ही सुंदर, आकर्षक और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक देखने में बहुत ही सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इनके मुख मंडल पर अद्भुत आकर्षण विद्यमान होता है। ये लोग हर पल को खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत लंबे समय तक किसी एक बात को लेकर गंभीर नहीं रह सकते। ये लोग हास्य विनोद प्रियः होते हैं। सबसे हमेशा हंसकर बात करते हैं। इन लोगों के दोस्त जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों की उम्र का अंदाजा इनके चेहरे को देखकर नहीं लगाया जा सकता। इन लोगों में बुढ़ापा भी देर से आता है। मूलांक 6 वाले जातकों में भौतिक सुख, भोग-विलास, सौंदर्य एवं आभूषण इत्यादि की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक उच्च स्तर का भौतिक सुखों वाला जीवन जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक महंगी-महंगी और सुंदर चीजों के चाहने वाले होते हैं। ये लोग अक्सर अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपनी पसंद और शौंक पर खर्च कर देते हैं। ये लोग मंहगे एवं ब्रांडेड कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनके खर्चे अक्सर इनकी आय से अधिक होते हैं, जिसके कारण बहुत बार इनकी नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष अपने अधूरे कार्य पूरे करने के लिए श्रेष्ठ है। भाई अथवा किसी मित्र से सहायता प्राप्त हो सकती है। जुलाई के महीने में संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पैरों एवं कमर का दर्द परेशान कर सकता है। अगस्त के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम अधिक बना रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में प्रेम संबंधों में उतावलेपन और क्रोध का त्याग करें अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। नवम्बर के महीने में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दिसंबर के महीने का समय कारोबार एवं व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने में विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आने से बचें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें।

वस्त्रों का दान न करें।

लक्ष्मी मां की आराधना करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

परनिंदा से परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!