आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 22 May, 2022 09:25 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 22 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज

शास्त्रों की बात ,जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in hindi:-
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 22 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग को कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग हर समय कुछ ना कुछ अलग करने के बारे में सोचते रहते हैं। इन लोगों को पुरानी सोच पर चलना मंजूर नहीं होता। मूलांक 4 वाले जातक परिवर्तन को पसंद करते हैं। ये लोग पुरानी रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं। मूलांक 4 वाले जातक गैर परंपरावादी होते हैं। इन्हें परिवार और समाज में चली आ रही पुरानी परंपराओं और मान्यताओं में विश्वास नहीं होता और लगातार उन्हें बदलना चाहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर बात के लिए तर्क वितर्क की शक्ति को इस्तेमाल करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हर बात के पीछे के कारण को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 4 वाले जातक रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को घूमना फिरना और मौज मस्ती करना बहुत पसंद होता है। ये लोग किसी भी बात के ऊपर सहजता से गंभीर नहीं होते। मूलांक 4 वाले जातक अक्सर हर कार्य को करने के लिए छोटे से छोटा रास्ता अपनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह लोग एक जगह पर टिक कर काम नहीं कर सकते। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है।

PunjabKesari, 22nd May 2022, birthday predictions for today

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के नजरिए से महत्वपूर्ण रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मई के महीने में छोटी बहन के साथ अनबन हो सकती है। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय ना लें। पैसे का लेनदेन सावधानी से करें। जून के महीने में भावनात्मक स्तर की अपेक्षा बुद्धि और अपने अनुभव से निर्णय लेने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु कोई भी नया काम या नया फैसला पूरे बुद्धि और विवेक के साथ सोच समझ कर लें। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। कोई महिला सहकर्मी या महिला मित्र मददगार साबित होगी। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नवम्बर के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। आपका बड़बोलापन काम बिगाड़ सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी वहम के कारण अपने रिश्तो में दरार ना आने दे। फरवरी के महीने में खर्चे ज्यादा बने रहेंगे। मार्च के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। अप्रैल के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

PunjabKesari, 22nd May 2022, birthday predictions for today

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
गाय का घी मंदिर में दान करें।
परनिंदा से परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।
यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
चांदी के पात्र में पानी पिएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari, 22nd May 2022, birthday predictions for today

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!