Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2022 08:26 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहता है। इन्हें अपने जीवन में कभी कामयाबी की ऊंचाइयों मिलती हैं तो कभी एकदम से हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग काफी रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन के बारे में किसी के साथ कोई बात साझा करना उचित नहीं समझते। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में कई बार स्थानांतरणों का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। ये लोग हर बात पर तर्क-वितर्क करना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं परंतु बहुत बार नकारात्मक सोच का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण बहुत बार गलत निर्णय लेकर बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। ये लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति आस्था होती है। मूलांक 7 वाले जातकों में बहुत बार घटनाओं का पहले से आभास होने, पूर्वाभास की शक्ति होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आया है। यह साल कारोबार और व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा। मां-बेटी के संबंधों में मजबूती आएगी। अक्टूबर के महीने में अपनी जरूरतों पर धन निवेश करेंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में यात्राएं संभव हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन अधिक खर्च होगा। दिसंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कार्यभार बढ़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है।
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कोई गुप्त रोग होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। फरवरी के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। मई के महीने में पिता से उचित सलाह प्राप्त होगी। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जून के महीने में ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। जुलाई का महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई नया हुनर सीखने की भी कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि माता-पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। सितंबर के महीने में कारोबार संबंधी कुछ परिवर्तन संभव है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
केसर का तिलक लगाएं।
केले का दान मंदिर में करें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यथासंभव शिवलिंग पर अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें