आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 19 Nov, 2022 09:41 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझ कर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आप अपनी योजनाएं पूरी कर पाएंगे। आपको वांछित साथ और सलाह प्राप्त होगी। इस साल आप ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छोटे बहन-भाइयों से आपके संबंध मधुर होंगे। नवंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दिसंबर के महीने में समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कोई मेधावी भी प्राप्त हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कोई नया काम और नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका मन कामों में लगेगा। मार्च के महीने में कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए पदोन्नति के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। मई और जून के महीने में निजी जिम्मेदारियों के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई में कुछ परिवर्तन संभव है। जून के महीने में जीवन साथी के साथ रिश्तों में अनबन हो सकती है। जुलाई के महीने में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके स्वभाव में आलस्य उत्पन्न हो सकता है। कुछ जिम्मेदारियों से मन चुराएंगे। सितंबर के महीने में दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। अक्टूबर के महीने में पिता से उचित सलाह मिलेगी, जो आपके पूरे होने में मददगार साबित होगी। दूसरों के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी को कोई वायदा न करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!