आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Dec, 2022 08:07 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक हमेशा कल्पनाओं में डूबे रहते हैं। ये लोग उच्च कोटि के दार्शनिक साबित होते हैं। इन्हें हर बात की गहराई...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक हमेशा कल्पनाओं में डूबे रहते हैं। ये लोग उच्च कोटि के दार्शनिक साबित होते हैं। इन्हें हर बात की गहराई तक ज्यादा पसंद होता है। इनकी बातें बहुत अनुभवी एवं सूझबूझ वाली होती हैं। ये लोग अपने अंतर्मन की व्यथा को छुपाकर रखते हैं। इनके चेहरे की शांति को देखकर इनके मन में चल रही उथल-पुथल का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इन लोगों का मन कभी भी शांत नहीं रहता। इनके मस्तिष्क में हर समय कई विचार उमड़ते रहते हैं। इनके विचारों में प्रतिक्षण कोई न कोई बदलाव आता रहता है। इनके जीवन में स्थिरता का अभाव होता है। नौकरी और व्यवसाय में भी इन्हें स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन्हें स्वयं भी घूमना-फिरना और यात्राएं करना बहुत पसंद होता है। ये लोग स्वभाव से आध्यात्मिक एवं धार्मिक होते हैं। ईश्वर में बहुत विश्वास रखते हैं। यह लोग अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की हिम्मत रखते हैं। मूलांक 7 वाले खुले विचारों वाले होते हैं तथा पुरानी सोच को नकारते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है। इस वर्ष यात्राओं के योग बनते हैं। इस साल ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होगा। माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने के शेष दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी में भी बीतेंगे, हालांकि अभी कोई बड़ा निवेश न करें।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आय के कुछ नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। मार्च के महीने में कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। पिता से मिली हुई सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आप सभी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। अप्रैल के महीने में व्यापार में नकदी धन खर्च होगा। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। बच्चों के लिए भी यह समय अच्छा है, उनका मन पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने में आपको अपनी योजनाएं पूरी करने के लिए मार्ग मिलेंगे। कुछ विदेशी और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके आप लाभ उठाएंगे। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय में आपके भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने के योग बनते हैं। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सितंबर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। यह समय दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी अहम रहेगा। अक्टूबर के महीने में किसी बात पर बार-बार विचार करने के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते की सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। कानों में सोना धारण करें। केसर का तिलक लगाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!