आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2023 07:58 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों का समर्थन नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक कुछ गंभीर और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन की बातों का पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं असंभव होता है। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इनके मन में एक साथ सैकड़ों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात के तथ्य को जानकर उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अक्सर नौकरी तथा अपने कार्यकाल में छोटी-मोटी यात्रा और स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष निजी जीवन के नजरिए से आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जनवरी के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे हैं। इस समय आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। फरवरी के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बनते हैं। मार्च के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की जिम्मेदारी को लेकर आएगा हालांकि आप उसे निभाने के लिए बखूबी तैयार हैं। आप स्वयं भी कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जुलाई के महीने में अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। अपने आप को किसी प्रलोभन की तरफ आकर्षित होने से बचाएं। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने में की गई यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नवंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोई बात मानसिक चिंता का कारण बन सकती है। दिसंबर के महीने में बच्चों का ध्यान खेलकूद में ज्यादा लगेगा। अपने क्रोध पर रखने की कोशिश करें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। शुक्रवार का उपवास रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते की सेवा करें और उसे मीठी रोटी खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!