आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 02 Feb, 2023 07:43 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। चंद्रमा के समान कांति लिए इनका मुख मंडल आकर्षक होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक एवं और कोमल हृदय वाले होते हैं। ये लोग छल-कपट से रहित साफ मन वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भावना रखते हैं। ये लोग हमेशा हर प्रकार से दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। ये लोग किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण इन्हें बहुत बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। जिसके चलते इन लोगों को रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों में मजबूत एकाग्रता शक्ति होती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। परंतु इस वर्ष आप भावनाओं में भी ज्यादा घिरे रहेंगे। हर पहलू को भावनात्मक स्तर पर ज्यादा महसूस करेंगे। जो कि आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपनी वाणी पर संयम रखें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। मार्च के महीने में व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। जिसके कारण रोजाना की दिनचर्या गड़बड़ा सकती है। सेहत का भी ख्याल रखें। जून के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप दोबारा से मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दोस्तों से सहायता मिलेगी। अगस्त के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जिसे पूरा करने के लिए आप सक्षम है। सितंबर के महीने में उधार देने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें। बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें। दिसंबर के महीने में सोशल मीडिया और नेटवर्किंग से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। गुरुजनों एवं बड़ों की सलाह मानना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल का दान मंदिर में करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!