Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2023 08:16 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए यात्राओं के योग लेकर आया है। इस वर्ष आपको नौकरी में स्थानांतरण भी प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अगस्त के महीने में निजी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में काम की अधिकता के कारण मानसिक और शारीरिक थकान पैदा हो सकती है। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत बड़ा निवेश न करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। फरवरी के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मार्च के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे निभाने में आप बखूबी सक्षम है। अप्रैल के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मई के महीने में कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं परंतु कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना भी करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com