आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2023 08:18 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचते चले आते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction


आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। इस साल आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर बेहतर परिणाम लेने की कोशिश करें। अगस्त के महीने का समय मेहनत भरा रहेगा। आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करें। सितंबर के महीने का समय खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में मेधावी मिलने के योग बनते हैं। कामकाज को भी आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय किसी नए काम की जिम्मेदारी को लेकर आएगा। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। अप्रैल के महीने में सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। काम को जल्दी करने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। मई के महीने का समय व्यापार में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। जून के महीने में घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। जुलाई के महीने का समय अध्यात्म और दर्शनशास्त्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। सूर्य भगवान को जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े और क्रोध से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सोने को न ही तो गिरवी रखे और न ही बेचें। काले और नीले रंग से परहेज करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!