Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Sep, 2023 08:54 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिककर नहीं रह पाते। इनका मन भी बहुत अशांत रहता है। हालांकि बाहर से देखकर आप इनकी बेचैनी के बारे में पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने मन के राज दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर अपने विचारों के मध्य घिरे रहते हैं। अक्सर इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के बीच में जूझते देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक मन और मस्तिष्क के मध्य संतुलन बिठा पाने की कशमकश में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत बार असंतोष की स्थिति में देखे गए हैं। जीवन में बहुत कुछ होने के बाद भी ये लोग एक अनजान वस्तु की तलाश में लगे रहते हैं। बहुत बार इन्हें स्वयं भी नहीं पता होता कि ये लोग अपने जीवन से क्या चाहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को रिसर्च और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को बातों की तह तक जाना पसंद होता है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी परिवर्तनशील रहेगा। इस साल आप नए लोगों से मिलेंगे। सितंबर के महीने के शेष दिन सोच-समझकर बिताएं। कोई भी निर्णय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर लेना ही अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यात्राओं के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न होगी। अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न होने के भी योग बनते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। फरवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। मार्च के महीने में कुछ रुके हुए कामों को यथा उचित मेहनत करके पूरा करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने में छोटे बहन-भाइयों से किसी बात पर वाद-विवाद होने की संभावना बनती है। हालांकि मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। जून के महीने में भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। जुलाई के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। किसी की झूठी गवाही न दें। परनिंदा से परहेज करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
