आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Oct, 2023 08:09 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। हालांकि इस साल किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से बचें। अक्टूबर के महीने में समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दिसंबर के महीने में यथासंभव उचित मेहनत करें, जिसके परिणाम आपको अवश्य मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में निजी जरूरत पर धन खर्च होगा। फरवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। मार्च के महीने में आपके स्वभाव की नीरसता के कारण रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है। अप्रैल के महीने में कार्य में सफलता के योग बनते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा लेकिन व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने में मां के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आएगा। अगस्त के महीने में बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों में दूरियां न बनने दें। विदेश यात्रा करते हैं तो लाभ होगा। सितंबर के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। परनिंदा से परहेज करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। गुड़ का दान मंदिर में करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!