Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2023 08:04 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना- मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र-मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए निजी स्तर पर थोड़ा अहम रहेगा। इस साल आपका ध्यान स्वयं की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। इस वर्ष स्वयं के रख-रखाव के लिए समय नियोजन कर पाएंगे। अक्टूबर के महीने में यात्राएं लगी रहेंगी। समय आपके लिए अच्छा है, सदुपयोग करने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं परंतु कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, उतावलेपन में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जो बाद में पछताने का कारण बने।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म के कामों में भी आपका मन लगेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। फरवरी के महीने में शारीरिक थकान के कारण अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मई के महीने में भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। हालांकि मन और मस्तिष्क दोनों के मध्य संतुलन बैठाने में ही फायदा है। जून के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। अकस्मात कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अगस्त के महीने में मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें। वस्त्रों का दान न करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com