Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Oct, 2023 07:45 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों का समर्थन नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक कुछ गंभीर और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन की बातों को पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं असंभव होता है। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इनके मन में एक साथ सैकड़ों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात के तथ्य को जानकर उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अक्सर नौकरी तथा अपने कार्यकाल में छोटी-मोटी यात्रा और स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फैशन डिजाइन कला कॉस्मेटिक ब्यूटी इन सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। अक्टूबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नवंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने के कारण कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने अधूरे कामों को पूरा करके समय का सदुपयोग करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। ज्योतिष विद्या की तरफ भी आपका मन आकर्षित हो सकता है। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग थोड़ी सावधानी बरतें। कोई चोट लगने या दुर्घटना की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कामों से लाभ होगा। मई के महीने में भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने की कोशिश न करें। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। जुलाई के महीने में भी अकस्मात कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। कुछ परिवर्तन भी संभव है। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com