Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Nov, 2023 09:14 AM
आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं। ये लोग हर परिस्थिति को अलग नजरिए से देखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक परंपराओं को नहीं मानते। ये लोग लगातार समाज और परिवार में चली आ रही पुरानी मान्यताओं को बदलने के लिए तैयार रहते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार लोगों की असहमति का सामना करना पड़ता है और यह विद्रोही तथा क्रांतिकारी के रूप में जाने जाते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों की तर्क-वितर्क की शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग हर बात की तह तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के सरकारी कार्यों में अड़चनें आती रहती हैं। कार्यक्षेत्र हो या जीवन में अन्य कोई स्थान, इन लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ कम ही सहमति होती है। मूलांक 4 वाले जातक जीवन में कभी किसी की बातों को सोच कर दुखी नहीं होते। ये लोग लगातार आने वाले समय को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल रुके हुए कामों को गति मिलेगी। कुछ काम अकस्मात रूप से होंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा। दिसंबर के महीने का समय भी आपके लिए शुभ है। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे। नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी और फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में फैशन डिजाइन कला आदि से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मकान खरीदने के योग बनते हैं। मई के महीने में कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय नियोजन करें। जून के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर अपने मन की बात किसी को ना बताएं, अन्यथा लोग आपके ही विरुद्ध बातें बनाएंगे। अगस्त के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए दी गई परीक्षाएं सफल होगी। सितंबर के महीने में अकस्मात कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई अनैतिक काम करने से बचें। अपने स्वभाव में अहंकार को स्थान न दें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सरस्वती मां की आराधना करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। किसी औजार का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। परनिंदा से परहेज करें। किसी की झूठी गवाही न दें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com