आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jan, 2024 09:33 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान-शौकत और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान-शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझ कर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते परंतु इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलेगा। जनवरी के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फरवरी के महीने का समय बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। विदेशी काम से लाभ हो सकता है परंतु कोई अनैतिक कार्य न करें। अप्रैल के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। मन थोड़ा विचलित रहेगा। मई के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जीवन के कारण व्यवसाय और कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण काम देरी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। अगस्त के महीने में खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसे उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अक्टूबर के महीने का समय मां के साथ संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। नवंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। दिसंबर के महीने में कोई भी काम सोच-समझ कर करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। केसर का तिलक लगाएं। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!