आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jan, 2024 07:42 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतु देव हैं। मूलांक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के सा

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिककर नहीं रह पाते। इनका मन भी बहुत अशांत रहता है। हालांकि बाहर से देखकर आप इनकी बेचैनी के बारे में पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने मन के राज दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर अपने विचारों के मध्य घिरे रहते हैं। अक्सर इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के बीच में जूझते देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक मन और मस्तिष्क के मध्य संतुलन बिठा पाने की कशमकश में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत बार असंतोष की स्थिति में देखे गए हैं। जीवन में बहुत कुछ होने के बाद भी ये लोग एक अनजान वस्तु की तलाश में लगे रहते हैं। बहुत बार इन्हें स्वयं भी नहीं पता होता कि ये लोग अपने जीवन से क्या चाहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को रिसर्च और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को बातों की तह तक जाना पसंद होता है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बनते हैं और यात्राओं से लाभ होने की संभावनाएं भी बनती हैं। सेहत का ख्याल रखें। जनवरी के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने के साथ-साथ कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। फरवरी के महीने में समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। हालांकि मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम में निवेश करेंगे। अप्रैल के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। जून के महीने में किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय व्यापार संबंधी परिवर्तन लेकर आएगा। कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। अगस्त के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण संभव है। अक्टूबर के महीने में आपका मन काम में नहीं लगेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। नवंबर के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय-   इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!