आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 07 Feb, 2024 08:16 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद तो करते हैं, परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य फलों वाला रहेगा। इस साल कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। कामकाज की अधिकता होने के कारण आलस्य भी बना रहेगा। फरवरी के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए भी आकर्षित हो सकता है। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। अकस्मात कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में यात्राएं सफल रहेंगी। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दिसंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। भगवान गणेश की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों की अवहेलना न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!