आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 27 Feb, 2024 06:50 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग शारीरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग शारीरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन सुडौल होता है। इन लोगों के स्वभाव में भी रौब एवं मजबूती देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी से दबकर नहीं रहते। चाहे स्कूल कॉलेज या कार्यक्षेत्र कोई भी स्थान हो ये लोग अपना रौब और रुतबा बनाकर रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातक चाहते हैं कि इनके आसपास वाले लोग इनकी बातें मानें तथा इनकी चापलूसी करें। इन्हें इस आदत से बचना चाहिए। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा हर नई चीज़ को सीखने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में नए-नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा होती है। ये लोग मन के साफ़ होते हैं। बातों में घूमा-फिरा कर करना इन्हें नहीं आता। इनके मन में जो कुछ होता है दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख देते हैं। इनमें छलावा या कपट नहीं होता। ये लोग दूसरों के लिए हमेशा दया भावना रखते हैं और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को साहसिक कार्यों में हिस्सा लेते हुए और उन में सफल होते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए नए काम के अवसर लेकर आएगा। बहुत सी नई योजनाओं को शुरू करना चाहेंगे। इस वर्ष सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। फरवरी के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। मार्च के महीने में हालांकि समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय भी परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आएगा। सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा कल्याण इकाई के साथ जुड़कर भी काम कर सकते हैं। सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने में आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय महत्वपूर्ण रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। नवंबर के महीने में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। दिसंबर के महीने में किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर गलत काम न करें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय भावनाओं में घिरा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!