Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jun, 2024 08:46 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं, परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों का समर्थन नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक कुछ गंभीर और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन की बातों का पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं असंभव होता है। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इनके मन में एक साथ सैकड़ों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात के तथ्य को जानकर उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अक्सर नौकरी तथा अपने कार्यकाल में छोटी-मोटी यात्रा और स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके अनुभवों में इजाफा होगा। जून के महीने के शेष दिन अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। जुलाई के महीने में सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय भी अच्छा रहेगा लेकिन बहुत ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने का समय सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दिसंबर के महीने में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय कला और रिसर्च से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी और मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। कानों में सोना धारण करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com