Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2024 09:21 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। इनका हृदय कोमल होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। इनका हृदय कोमल होता है। मूलांक 2 वाले जातक सबका अच्छा चाहने वाले मृदुभाषी होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़कर अपनापन बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सबके लिए अच्छा सोचते हैं तथा हर प्रकार से सामने वाले की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण बहुत बार स्वयं परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की रचना तथा कला में भी रुचि होती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। इनका भावनात्मक स्वभाव बहुत बार परिस्थितियों के मध्य इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल थोड़ी मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। मेहनत अधिक करनी होगी परंतु मेहनत के परिणाम अवश्य मिलेंगे। इस वर्ष काम की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी, हालांकि अंत में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में संतान पक्ष को लेकर किसी बात पर चिंतित हो सकते हैं। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अक्टूबर के महीने का समय हालांकि पहले से बेहतर रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। नवंबर के महीने में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। पिता की सलाह से कुछ काम पूरे होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। सरकारी नौकरी चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। मार्च के महीने का समय भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। मां के साथ अपने मन की बातों को साझा कर बेहतर महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। मई के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें। जून के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। शनिदेव जी की आराधना करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यथासंभव कानों में सोना धारण करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com