Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jul, 2024 09:16 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले और गंभीर स्वभाव के होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं आता। बहुत बार मूलांक 8 वाले जातकों को अपने घनिष्ठ मित्रों या जीवन साथी के साथ भी बातें साझा करने में असहजता महसूस होती है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीरे धीरे करना पसंद करते हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि ये लोग अपने कामों को बीच में छोड़ देते हैं। ये लोग पूरी मेहनत और लगन के साथ हर कार्य को करते हैं और अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन लक्ष्य प्राप्ति में भी काफी समय लगता है। परंतु ये लोग परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते और लगातार प्रयास करते रहते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ कहीं न कहीं एक वैचारिक मतभेद बना रहता है। मूलांक 8 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें कामकाज के मामले में भी स्थायी रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 8 वाले जातकों को कोयला, पेट्रोलियम, दवाइयां, लोहा, इस्पात आदि उद्योगों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है, जो कि किसी भी स्तर पर संभव है। इस वर्ष कामकाज के नजरिए से भी समय अहम रहेगा। जुलाई के महीने में अपने काम को आगे बढ़ने का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में किसी रुके हुए काम को गति मिलने की संभावना बनती है। बच्चे विदेशी शिक्षण शैली प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सितंबर के महीने में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय आलस के कारण थोड़ा नीरस रहेगा हालांकि पूरे संकल्प के साथ यदि कोई काम करते हैं तो सफलता मिलने की भी संभावनाएं बनती हैं।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निजी जरूरत पर पैसा खर्च करेंगे। फरवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मानसिक चिंताएं उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है। मार्च के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के नजरिया से अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में विशेष सावधानी बरतें, बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। मई के महीने का समय किसी नए काम की जिम्मेदारी लेकर आएगा। जून के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब घड़ी न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। गणेश भगवान की आराधना करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े में न फंसे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com