Trigrahi Yog: 1 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 5 राशि वालों का जीवन सूर्य से ज्यादा रहेगा रोशन !

Edited By Updated: 29 Sep, 2023 07:31 AM

trigrahi yog

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करता है। जब तीन ग्रहों की युति किसी एक राशि में बनती है तो उसे त्रिग्रही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trigrahi Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करता है। जब तीन ग्रहों की युति किसी एक राशि में बनती है तो उसे त्रिग्रही योग कहते हैं। ये योग बहुत ही दुर्लभ होता है और इस गोचर से बहुत से शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। बता दें कि इस बार कन्या राशि में ये शुभ योग 1 अक्टूबर को बन रहा है। तो चलिए जानते हैं, इस दुर्लभ संयोग से कौन सी राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

PunjabKesari Trigrahi Yog

There will be a lot of fun in the lives of these zodiac signs इन राशियों के जीवन में लगेंगे चार चांद

Gemini मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए ये योग बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आया है। इस योग की वजह से आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में धन लाभ भी हो सकता है। इस योग की वजह से मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। अगर कोई अटका हुआ कार्य है तो वो भी पूरा हो जाएगा। जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी जल्द ही सफलता प्राप्त होगी।

PunjabKesari Trigrahi Yog

Leo सिंह राशि: सिंह राशि के जातको को इस योग की वजह से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी संभव है। इस दुर्लभ के बनने से धन और सम्मान में वृद्धि होने के चांस हैं। अगर कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो उसके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस अवधि के दौरान कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

PunjabKesari Trigrahi Yog

Sagittarius धनु राशि: ये त्रिग्रही योग धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। हर काम में परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का मन मुताबिक फल मिलेगा। इस अवधि में जो भी खरीदारी करेंगे, वो भविष्य में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। अगर कोई कानून से जुड़ा काम है तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में होगा। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!