Tripurari Purnima: त्रिपुरारी पूर्णिमा पर अक्षय पुण्य से लेकर सेहत तक मिलेंगे ढेरों लाभ, जानें कैसे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2023 11:03 AM

tripurari purnima

आज सोमवार 27 नवंबर, 2023 कार्तिक माह के पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में त्रिपुरी पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। आज भरणी नक्षत्र होने पर कार्तिक पूर्णिमा विशेष फलदायी रहेगी। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा व आदित्य ने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tripurari Purnima 2023: आज सोमवार 27 नवंबर, 2023 कार्तिक माह के पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में त्रिपुरी पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। आज भरणी नक्षत्र होने पर कार्तिक पूर्णिमा विशेष फलदायी रहेगी। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा व आदित्य ने इसे महापुनीत पर्व कहा है। अतः आज गंगा स्नान, दीपदान, होम, यज्ञ तथा उपासना का विशेष महत्त्व है। इस दिन श्रीहरि ने मत्स्यावतार लिया था। इस दिन श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप के पूजन का विशेष महत्व है। शब्द दामोदर की संधि है दाम अर्थात रस्सी व उदर अर्थात पेट।

PunjabKesari Tripurari Purnima

Story of damodar lila: अतः दामोदर का अर्थ है कृष्ण का वह स्वरूप जिसमें उनके पेट को माता यशोदा ने ऊखल के सहारे रस्सी से बांधा था। जब श्रीकृष्ण ने चोरी-छुपे दूसरे के यहां छिपकर माखन खाया तो माता क्रोधित होकर श्रीकृष्ण को रस्सी से बांधने लगी परंतु हर बार रस्सी दो अंगुल छोटी पड़ जाती थी। माता को थका देखकर कृष्ण स्वयं रस्सी रूपी वात्सल्य में बंध गए। अतः कार्तिक में भगवान को लौकिक रस्सी से नहीं वरन प्रेम की रस्सी से बांधा जा सकता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप का विशेष पूजन-उपाय करने से अक्षय पुण्य फलों के साथ-साथ सेहत तक मिलते हैं ढेरों लाभ। जीवन से उलझने सुलझ जाती हैं, सभी परेशानियां समाप्त होती हैं व जीवन में खुशियां आती हैं।

PunjabKesari Tripurari Purnima

Kartik Purnima worship method कार्तिक पूर्णिमा की पूजा विधि: श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप का विधिवत पूजन करें, गौघृत का दीप करें, केवड़े की धूप करें, तुलसी दल चढ़ाएं, दूध, घी, मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं तथा 108 बार विशिष्ट मंत्र जपें। इसके बाद भोग किसी गरीब बच्चे को दान दें।

Kartik Purnima puja mantra कार्तिक पूर्णिमा पूजा मंत्र: ॐ दामोदराय विद्महे पद्मनाभाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात॥

Remedies for Kartik Purnima कार्तिक पूर्णिमा के उपाय
परेशानियों से मुक्ति हेतु काली गाय को गुड़ खिलाएं।
 
पारिवारिक उलझने सुलझाने हेतु कृष्ण मंदिर में कोहड़ा चढ़ाएं।

प्रसन्नता हेतु श्री दामोदर पर भोग लगा माखन-मिश्री किसी बटुक ब्राह्मण को खिलाएं। 

PunjabKesari kartik purnima

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!