असफलता में बदल रही है जीवन की सफलता तो करें ये काम

Edited By Jyoti,Updated: 28 May, 2021 04:02 PM

vastu dosh remedies in hindi

कई बार हमारे जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता की जगह असफलता ही हाथ लगती है। जिसका कारण समझ नहीं आता। तो आपको बता दें दरअसल ज्यादातर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कई बार हमारे जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता की जगह असफलता ही हाथ लगती है। जिसका कारण समझ नहीं आता। तो आपको बता दें दरअसल ज्यादातर इसका कारण होता है जीवन में पैदा वास्तु दोष। जी हां, कहा जाता है जब व्यक्ति के जीवन में कोई वास्तु दोष पैदा हो जाता है तो कई तरह की कठिनाईयों से व्यक्ति को जूझना पड़ता है। मगर ये वास्तु दोष पैदा कैसे होते हैं, इसके बारे में जानकारी होना सबसे अधिक आवश्यक होता है क्योंकि तभी इनके निवारण के लिए उपाय सोचा जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि घर व जीवन में किस तरह अनचाहे वास्तु दोष पैदा होकर मुश्किलें पैदा करते हैं। 

जिस घर में पूजा स्थल बना होता है, उस घर में आमतौर पर कई तरह के धार्मिक ग्रंथ, शास्त्र व पुस्तकें आदि पाई जाती है। वास्तु शास्त्री बताते हैं अगर इन्हें सही दिशा में न रखा जाए तो घर में दोष पैदा होते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि घर में तमाम तरह धार्मिक ग्रंथ आदि हमेशा पश्चिम दिशा की ओर ही रखें। 

ध्यान रखें किसी भी धार्मिक पुस्तक को इसके विपरीत कि किसी दिशा में रखना या अपने तकिए के नीचे रखना अच्छा नहीं होता। कहा जाता है इसे इन जगहों पर रखने वाले व्यक्ति के जीवन में वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं, जिससे कई मुसीबतें इंसान को घेर लेती हैं। 

कुछ घरों में दोषों के चलते हमेशा तनाव, कलह-क्लेश रहने लगता है, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए प्रातः घर की साफ-सफाई के उपरांत हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते से पूरे घर में इसका छिड़काव करें। कहा जाता है इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है तथा वास्तु दोष नष्ट हो जाते हैं। 

वास्तु शास्त्री बताते हैं सनातन धर्म के अनुसार घर में दीप ज्योति करने से समस्त तरह के पापों का तो नाश होता ही है साथ ही साथ घर में सुख-समृद्धि, आयु, आरोग्य व सुखमय जीवन में वृद्धि होती है।

इसलिए रोज़ाना घर में गाय के दूध से निर्मित शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं, इससे आसपास का वातावरण शुद्ध व रोगाणु मुक्त हो जाता है। 

इसके अलावा घर के मंदिर या पूजा स्थल में दीपक जलाते समय घंटी ज़रूर बजाएं, मान्यता है इससे घर व परिवार के लोगों के जीवन में से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा हमेशा के लिए दूर होती है। बता दें घंटी के साथ-साथ घर में रोजाना शंख की ध्वनि का सुनना भी अधिक शुभ माना जाता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!