Vastu tips: दक्षिण दिशा में रखें ये 3 चीजें, पैसा खुद चलकर आएगा आपके पास

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 07:01 AM

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर एक दिशा का खास महत्व है। घर की हर एक दिशा आपके जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव डालती है। इन दिशाओं का सही उपयोग जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर एक दिशा का खास महत्व है। घर की हर एक दिशा आपके जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव डालती है। इन दिशाओं का सही उपयोग जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। दक्षिण दिशा को स्थिरता, धन और शक्ति का प्रतीक माना गया है। अगर इस दिशा में कुछ चीजें रखी जाएं तो जीवन में धन की वर्षा होने लगती है और आर्थिक दृष्टि में सुधार होता है। तो आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में रखने वाली चीजों के बारे में-

तिजोरी या कैश बॉक्स
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से धन स्थिर रहता है। तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, जिससे लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

झाड़ू
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा झाड़ू रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है।

मिट्टी का हाथी या पीतल का कछुआ
दक्षिण दिशा में हाथी की मूर्ति बुद्धिमत्ता, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि पीतल का कछुआ आर्थिक सुरक्षा और प्रगति का संकेत देता है। उन्हें सही दिशा में रखने से आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!