Edited By Sarita Thapa,Updated: 05 Mar, 2026 03:51 PM

भारतीय रसोई को घर का सबसे पवित्र और ऊर्जावान स्थान माना जाता है, जहां रखे हर मसाले का अपना एक विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। अक्सर हम पीली सरसों का उपयोग केवल तड़के या स्वाद के लिए करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की दुनिया में इसे सौभाग्य का...
Vastu Tips : भारतीय रसोई को घर का सबसे पवित्र और ऊर्जावान स्थान माना जाता है, जहां रखे हर मसाले का अपना एक विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। अक्सर हम पीली सरसों का उपयोग केवल तड़के या स्वाद के लिए करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की दुनिया में इसे सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, छोटी सी दिखने वाली यह पीली सरसों नकारात्मक शक्तियों को खींचने और धन के देवता कुबेर के द्वार खोलने की अद्भुत क्षमता रखती है। क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद यह साधारण सी चीज आपकी आर्थिक तंगी को रातों-रात दूर कर सकती है। अक्सर कड़ी मेहनत के बाद भी जब घर में बरकत नहीं होती या बनते काम बिगड़ने लगते हैं, तो इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। प्राचीन मान्यताओं और वास्तु विज्ञान के अनुसार, पीली सरसों के कुछ गुप्त प्रयोग न केवल घर की नकारात्मकता को नष्ट करते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और धन के नए मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। तो आइए जानते हैं पीली सरसों के वे अचूक वास्तु उपाय, जो आपके जीवन में खुशहाली का संचार कर सकते हैं और आपको रंक से राजा बनाने की शक्ति रखते हैं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
यदि मेहनत के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता, तो एक पीतल के बर्तन में थोड़ी सी पीली सरसों लेकर उसे शुद्ध कपूर के साथ जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में, विशेषकर रसोई और तिजोरी वाले स्थान पर दिखाएं। माना जाता है कि इससे धन के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा
रसोई घर में एक कांच की छोटी कटोरी में पीली सरसों भरकर उसे किसी सुरक्षित कोने में रख दें। वास्तु के अनुसार, पीली सरसों घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है। हर महीने इस सरसों को बदल दें और पुरानी सरसों को घर से बाहर किसी सुनसान जगह या मिट्टी में दबा दें।

सुख-समृद्धि के लिए मुख्य द्वार का उपाय
पीली सरसों के कुछ दाने और एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। यह उपाय 'कुबेर के खजाने' के द्वार खोलने जैसा माना जाता है। इससे न केवल सुख-समृद्धि आती है, बल्कि घर में कलह-क्लेश भी कम होता है।
नजर दोष और नजर उतारना
यदि घर के किसी सदस्य को बार-बार नजर लगती है या काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो पीली सरसों के कुछ दाने हाथ में लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार वारें और फिर उन्हें आग में डाल दें। इससे राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
व्यापार में उन्नति के लिए
अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है, तो कार्यस्थल या दुकान के चारों कोनों में थोड़ी-थोड़ी पीली सरसों छिड़क दें। वास्तु शास्त्र कहता है कि इससे व्यापार में आने वाली रुकावटें खत्म होती हैं और ग्राहकों का आगमन बढ़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ