Vivah panchami: मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए विवाह पंचमी पर करें ये काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Dec, 2023 08:16 AM

vivah panchami

विवाह पंचमी के दिन अगर भगवान श्रीराम और माता सीता को प्रसन्न कर लिया जाए तो सारी मनोकामनाएं बिना किसी रूकावट के पूरी हो जाती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vivah Panchami Upay: विवाह पंचमी के दिन अगर भगवान श्रीराम और माता सीता को प्रसन्न कर लिया जाए तो सारी मनोकामनाएं बिना किसी रूकावट के पूरी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं की कौन-कौन से उपाय लाभदायक है:

PunjabKesari Vivah panchami
Shaadi ke upay मनचाही शादी करने के लिए: अगर किसी को शादी के लड्डू खाने की बहुत ज्यादा जल्दी है पर फिर भी विवाह नहीं हो पा रहा है तो विवाह पंचमी के दिन 16 शृंगार का सामान माता सीता के चरणों में अर्पित करें और हाथ जोड़ कर सच्चे दिल से प्रार्थना करें। फिर अगले दिन ये सामग्री किसी सुहागन महिला को दान कर दें। ऐसा करने से जल्द ही विवाह के योग बनने लगेंगे।

PunjabKesari Vivah panchami

जीवन में चल रही बाधाओं को दूर करने के लिए: शादीशुदा जीवन में अगर बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तो विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का पाठ करना चाहिए।

पति-पत्नी के बीच अगर कलेश रहता हो तो भगवान राम और सीता जी पर चढ़ा केसर रोज माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच प्रेम बना रहता है और क्लेश भी दूर हो जाता है।

To get married early: मन में अगर शीघ्रता से विवाह करने की इच्छा पनप रही है तो इस मंत्र का जाप विवाह पंचमी से आरंभ करके प्रतिदिन करना चाहिए:

Vivah Panchami mantra: पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा। हियं हरषे तब सकल सुरेसा॥
बेदमन्त्र मुनिबर उच्चरहीं। जय जय जय संकर सुर करहीं॥

PunjabKesari Vivah panchami
Vivah Panchami 2023 Upay: विवाह पंचमी के दिन हो सके तो शादीशुदा जोड़े को साथ में भगवान राम और सीता जी की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है की अगर पति-पत्नी साथ में पूजा करें तो जीवन भर दोनों का साथ बना रहता है और सब प्रकार के दुःख अपने आप सही हो जाते हैं।

आज दूध में एक चुटकी केसर मिलाकर भगवान श्री राम और उनकी भार्या देवी सीता को भोग लगाएं। ऐसा करने से 7 जन्मों तक पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!