Weekly Love rashifal (21.09.2025 से 27.09.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 20 Sep, 2025 11:46 AM

weekly love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह मेष जातकों के लिए प्रेम संबंधों में जुनून और उत्साह रहेगा। पार्टनर आपकी छोटी सी बात से खुश होंगे लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह मेष जातकों के लिए प्रेम संबंधों में जुनून और उत्साह रहेगा। पार्टनर आपकी छोटी सी बात से खुश होंगे लेकिन गुस्से पर नियंत्रण ज़रूरी है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास का प्रवेश हो सकता है लेकिन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए अभी अच्छे से सोचने की जरूरत महसूस होगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन: इस सप्ताह भावनाओं का सागर उमड़ेगा। पार्टनर के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस करेंगे। बदलाव को अपनाना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का प्रवेश संभव है। सिंगल की मित्रता प्रेम में बदल सकती है।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीली मिठाई अर्पित करें।
शुभ रंग: हल्का पीला और सफेद
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस सप्ताह मिथुन जातक पार्टनर से खुलकर संवाद करेंगे। गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में मिठास लौटेगी। लव लाइफ में सरप्राइज और रोमांस की संभावना है। सिंगल का मतवालापन उन पर हावी हो सकता है। खुद में परिवर्तन लाने का प्रयास करें अन्यथा पछतावे के सिवाय जीवन में कुछ भी शेष नहीं रहेगा।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: पश्चिम

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) रिश्तों में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी। कुछ कर्क जातक पुराने प्रेमी से फिर जुड़ सकते हैं। ये बंधन कभी नहीं टूटेगा, हमेशा के लिए अटूट रहेगा। शादीशुदा जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। प्यार में सुरक्षा और अपनापन महसूस करेंगे।
उपाय: सोमवार को चांदनी रात में शिवजी को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: उत्तर

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) सिंह राशि के लिए यह सप्ताह रोमांचक है। पार्टनर से रोमांटिक डेट या आउटिंग का मौका मिलेगा। अहंकार रिश्ते को बिगाड़ सकता है इसलिए नम्र रहें। अविवाहितों को किसी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वीकार करने से पहले हर पहलू पर गौर करें।
उपाय: रविवार को सूर्य को जल में लाल फूल डालकर अर्पित करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिशा: पूर्व

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  प्रेम जीवन: रिश्तों में दोस्ती और अपनापन रहेगा। आपसी विश्वास गहरा होगा। अपनी भावनाएं व्यक्त करें।  रिश्ते में स्पष्टता ज़रूरी।  भ्रम से बचें। अविवाहित जातकों को अचानक किसी पुराने मित्र से प्रेम हो सकता है। आपकी ऊर्जा उन्हें खींचेगी, ये शुरुआत धीमी, नम्र और स्थिर होगी।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ दिशा: पश्चिम

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) रिश्ते में रोमांच और आज़ादी दोनों की चाह होगी। पार्टनर को समय और सम्मान देने से संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित जातक किसी यात्रा के दौरान सच्चा प्यार पा सकते हैं। प्रेम केवल पाने का नहीं, बल्कि देने का नाम है। यदि आप अपने साथी की भावनाओं को सच्चे मन से समझेंगे तो रिश्ता और भी गहरा हो जाएगा।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  इस सप्ताह प्रेम जीवन को लेकर तीव्र भावनाएं रहेंगी। पार्टनर से गहरी नजदीकियां होंगी। रोमांस को खूब एंजॉय करेंगे। गुप्त प्रेम संबंध सार्वजनिक हो सकते हैं। सिंगल्स के लिए अचानक क्रश से प्रेम प्रस्ताव का योग है। लव लाइफ में बहुत सारी खुशियां आएंगी।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: काला और गहरा लाल
शुभ दिशा: उत्तर

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपके जीवन में संतुलन आएगा। पार्टनर से संबंध गहरे होंगे। लव लाइफ में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। अविवाहितों को ऑनलाइन या मित्र मंडली में नया प्रेम मिल सकता है। जिसके साथ मौज-मस्ती करते-करते कब प्यार हो जाएगा, उन्हें खुद नहीं पता लगेगा।
उपाय: शुक्रवार को माता रानी को शहद अर्पित करें।
शुभ रंग: क्रीम या सफेद
शुभ दिशा: पश्चिम

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मकर जातकों के लिए यह सप्ताह स्थिर और गंभीर रहेगा। रिश्तों में ईमानदारी और सच्चाई से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। पार्टनर आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना करेंगे। शादीशुदा जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर चर्चा होगी। सिंगल के लिए आकर्षण का महीना है लेकिन सतही नहीं, आत्मिक।
उपाय: शनिवार को काले तिल और तेल दान करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ दिशा: दक्षिण

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी। छोटी-सी बात पार्टनर को चोट पहुंचा सकती है। आपको धैर्य से काम लेना होगा। कहीं संबंधों में अनदेखी दरार का कारण न बन जाए। अविवाहित लोग किसी रिश्ते की शुरुआत सोच-समझ कर करें। जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिस पर भविष्य में अफसोस हो।
उपाय: बुधवार को तुलसी को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा और हल्का नीला
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन और रिश्ते में स्थिरता आएगी। जोड़े साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। प्रेम में ईमानदारी और धैर्य आपके बंधन को और मजबूत करेगा। सिंगल्स के लिए यह समय दोस्ती को प्यार में बदलने वाला हो सकता है। आकर्षण को प्यार समझने की भूल न करें।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिशा: दक्षिण

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!